सारण के इसुआपुर मे मुखिया संघ ने दिखायी ताकत ,घंटों रखा मुख्य रोड जाम 

इसुआपुर ( सारण ):- 
इसुआपुर बाजार स्थित छपरा-मशरख मुख्य सङक को इसुआपुर मुखिया संघ ने घण्टों जाम रखा । वहीं बिहार पंचायत राज के नये ( संसोधन )अध्यादेश-2017 द्वारा पंचायतीराज व्यवस्था को ध्वस्त करने, लोकतंत्र की मुल आत्मा ” ग्राम सभा ” के अस्तित्व को समाप्त करने और बिहार के मुख्यमंत्री नितिश कुमार के तानाशाही निर्णय के खिलाफ मुख्य पथ को मुखिया संघ ने घण्टों जाम रखा । वहीं संघ का कहना था की जब तक बिहार सरकार अपने नये अध्यादेश को वापिस नहीं ले लेती तब तक मुखिया संघ अपने अधिकारों के प्रति लङाई लङता रहेगा । वहीं चक्का जाम कार्यक्रम में प्रखण्ड मुखिया संघ के अध्यक्ष संगम बाबा, राजकिशोर सिंह, रामप्रकाश दास, गजेन्दर सिंह, मनोज राय, सुनील चौरसिया , अरविन्द चौरसिया , मनोज साह, विगन माँझी, धन्नंजय पाण्डेय समेत प्रखण्ड के सभी मुखिया शामिल थे ।