दैनिक खोज खबर /जलालपुर (सारण)। महाराजगंज के सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल द्वारा प्रत्येक रविवार को अपने आवास पर आयोजित किए जाने वाले जनता दरबार में रविवार को बड़ी संख्या में जिले व संसदीय क्षेत्र के लोग अपनी समस्याएं लेकर पहुंचे। सांसद ने आम लोगों की छोटी-बड़ी समस्याओं को गंभीरता से सुना और संबंधित अधिकारियों से बात कर कई मामलों का ऑन द स्पॉट निष्पादन कराया।

जनता दरबार में क्षेत्र के विभिन्न हिस्सों से पहुंचे लोगों ने शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, बिजली, राजस्व, पेंशन, सरकारी योजनाओं सहित अन्य समस्याओं को सांसद के समक्ष रखा। सांसद ने लोगों को भरोसा दिलाया कि जनहित से जुड़े मामलों के समाधान के लिए हरसंभव प्रयास किया जाएगा।

इसी क्रम में आशा कार्यकर्ताओं का एक प्रतिनिधिमंडल भी जनता दरबार में पहुंचा और अपनी विभिन्न समस्याओं एवं मांगों से सांसद को अवगत कराया। सांसद ने उनकी बातों को गंभीरता से सुना तथा संबंधित स्तर पर आवश्यक कार्रवाई का भरोसा दिलाया।

सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल ने कहा कि जनता की समस्याओं का समाधान और क्षेत्र का विकास उनकी प्राथमिकता है। जनता दरबार के माध्यम से लोगों को अपनी समस्याएं सीधे रखने का अवसर मिलता है और यथासंभव तत्काल समाधान का प्रयास किया जाता है।

इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष सारण पश्चिमी उमेश तिवारी,जिला सोशल मीडिया प्रभारी दीपू चतुर्वेदी,पंकज सिंह, विजय कुमार सिंह, नितेश पांडेय ,भाजपा जिला उपाध्यक्ष गुड्डू चौधरी, भाजपा मंडल अध्यक्ष कुश पांडेय सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं क्षेत्र के लोग उपस्थित रहे।