जहाजपुर:भारी पुलिस लवाजमें के बीच धर्म सभा का आयोजन
आज़ाद नेब
जहाजपुर 5 अप्रैल। श्री राम सेना द्वारा आयोजित धर्म सभा का कार्यक्रम 10 बजे बागर के बालाजी से रैली के रूप प्रारम्भ होकर बस स्टेशन,भंवर कला गेट,गल्गट्टी होते हुए सदर बाजार,नौ चौक,चमन चौराहा से होते हुए कल्याण जी के मंदिर, जयसिया मार्ग,हरिजन बस्ती,तकिया मस्जिद,खटीक मौहल्ले से माली मंदिर से बस स्टेशन पर विशाल धर्मसभा मे एकत्रित होगें।
                श्री रामसेना के जिला संयोजक केशव पत्रिया ने बताया की इस धर्मसभा मे तकरीबन पांच हजार कार्यकर्ता पहुचेंगे। इस सभा को हुकूम सिंह  सांवला(अन्तर्राष्ट्रीय उपाध्यक्ष विश्व हिन्दू परिषद), आचार्य मनीष गोतम(प्रदेश संयोजक रामसेना), शक्ति सिंह हाड़ा(प्रदेश संयोजक रामसेना,जिला प्रमुख भीलवाड़ा) को संबोधित करेंगे।
              उधर पुलिस प्रशासन ने अपना इंतजाम चाक चौबंद किया है। थानाधिकारी नेमीचन्द चौधरी ने बताया की एसटीएफ कम्पनी,पांच थानेदार,55 कांस्टेबल महिला कांस्टेबल सहित लाइन से बुलायें गये है। एडिसन एसपी नरेश चीता, सीओ एसटी सेल, एसएचओ गुलाबपुरा,फूलिया कलां,पण्ड़ेर,शक्करगढ़,हनुमान नगर मय जाब्ता के पहुचं कर कानून व्यवस्था को बनायें रखेंगे। पुरी तरह से कैमरे व जगह जगह दुरबीनों की नजर मे रहेगा नगर।