फर्जी ई-टिकट बना रेलबे को चूना लगाने बाला गिरफ्तार
राकेश फौजदार 
भरतपुर 6 अप्रेल।राजस्थान में दौसा के बांदीकुई में आरपीएफ (रेलवे पुलिस फोर्स) ने रेलवे के आरक्षित टिकटों की दलाली करने वाले एक एजेंट को गिरफ्तार कर बड़ा खुलासा किया है।अवैध रूप से ई-टिकट बनाने वाले दलाल के पास से करीब 11 हजार रुपए के एक दर्जन ई-टिकट बरामद भी किए गए हैं।गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान बांदीकुई के सिकंदरा निवासी राकेश कुमार के रूप में हुई है।राकेश फर्जी आईडी बनाकर आईआरसी टीसी की वेबसाइट से अवैध रूप से टिकट बनाकर यात्रियों को बेचता था।जानकारी के मुताबिक आरोपी रेलवे स्‍टेशन के बाहर स्थित अपने ताउ के जन साधारण टिकट बुकिंग केंद्र (जेटीबीएस) की आड़ में ताउ को टिकटों के इस अवैध कारोबार की भनक लगने दिये बिना ई-टिकटों का अवैध कारोबार चला रहा था।आरपीएफ  को उम्मीद है कि पकड़े गए दलाल से अन्‍य और भी टिकट दलालों के बारे में पता चल सकता है।