सीवान के नरेंद्रपुर स्थित परिवर्तन में संपन्न हुआ 15 दिवसीय अंतरराष्ट्रीय कलाकार कार्यशाला
👉12 विभिन्न देशों के कलाकारों ने भारत के विभिन्न शहरों से आए कलाकारों के साथ 15 दिनों तक एक दूसरे के लोक कलाओं के बारीकियों का किया आदान-प्रदान 👈
✍दैनिक खोज खबर ऑनलाइन वेबपोर्टल के लिए PARMAR डाॅट काॅम

सीवान : कला, विशेषकर लोक कला हर देश की पहचान होती है । अपने समृद्ध कला के माध्यम से ही उस देश की पहचान पुरी दुनिया में होती है । उक्त बाते सीवान के नरेंद्रपुर स्थित परिवर्तन परिसर में
18 फरवरी से 4 मार्च तक चले अंतराष्ट्रीय कलाकार कार्यशाला के समापन के अवसर पर परिवर्तन के संस्थापक संजीव कुमार ने कहीं ।

गौरतलब हो कि परिवर्तन के तत्वावधान में आयोजित उक्त अंतरराष्ट्रीय कलाकार कार्यशाला में आस्ट्रेलिया, फ़्रांस, बांग्लादेश, बहरीन, रसिया, मिस्र, इटली, स्वीडन, ग्रीक, इजिप्ट, नार्वे आदि देशों के अंतराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त कलाकार शामिल थें ।

इन अंतरराष्ट्रीय स्तर के कलाकारों के साथ – साथ दिल्ली, भोपाल, पटना, आगरा, हैदराबाद जैसे कई शहरों के सुप्रसिद्ध कलाकारों ने भी कार्यशाला भाग लेकर विभिन्न देशों के कलाओं के बारीकियों को समझने व सिखने का प्रयास किया ।
कार्यशाला में शामिल सभी कलाकारों द्वारा पेंटिंग एवं ब्लाकप्रिंटिंग में अलग अलग तरीके के अनेको आकर्षक कलाकारिया की गयी । आगंतुक कलाकारों के जिज्ञासा को देखते हुए परिवर्तन के द्वारा आस पास के ग्रामीण परिवेश से भी उन्हें रूबरू करवाने का प्रयास किया गया ।

कार्यशाला के दौरान आपसी स्नेह और भाईचारा बढाने वाले रंगों का त्योहार “होली” का भी इन कलाकारों ने जमकर आनंद लिए और भारत के सभ्यता एवं सांस्कृतिक को खुले मुह से बखान भी किया । कार्यशाला के समापन पर परिवर्तन के द्वारा सभी कलाकारों को होली उपहार दिया गया एवं इस अंतरराष्ट्रीय कलाकार कार्यशाला में सम्मिलित होने हेतु अन्तः हृदय से आभार व्यक्त किया गया ।
कार्यशाला के सफल आयोजन में परिवर्तन के निदेशक सेतिका सिंह, डाटा अधिकारी आलोक सिंह , प्रशासनिक अधिकारी सुनील सिंह , सतीश सिंह, चेतना झा एवं सभी परिवर्तन कर्मीयो का सहयोग महत्वपूर्ण रहा ।




Recent Comments