सिवान :प्रधानाध्यापकों को मिली यू-डायस भरने की जानकारी
#परवेज अख्तर

सीवान-:
सदर प्रखंड स्थित संकुल संसाधन केन्द्र म0 वि0 बॉसोपाली के प्रांगण में संकुलाधीन सभी सरकारी व निजी विद्यालयों के प्रभारी प्रधानाध्यापकों को संकुल समन्वयक अजय कुमार की अध्यक्षता में यू-डायस की ट्रेनिंग दी गई| जिसमें शिक्षकों का डाटा बेस प्रपत्र, छात्रों का ऑकड़ा संग्रह प्रपत्र, यू- डायस प्रपत्र, दिव्यांग बच्चों का पर्याप्त डाटा, छात्रों का कोटिवार, अायुवार एवम् माध्यमवार डाटा यू- डायस प्रपत्र में सावधानी पूर्वक भरकर 5 फरवरी तक सी आर सी म0 वि0 बॉसोपाली में जमा करने हेतु निर्देशित किया गया।

मौके पर जीतेन्द्र सिंह, मुकुल कुमार, अनिता देवी, मुस्तफा अंसारी, विनय कुमार, राजीव जी, दयानन्द जी, कुमारी कनकलता, ब्रजेश कुमार, हेनरी जोसेफ, मुन्नी कुमारी, छोटेलाल जी, राम सज्जन जी आदि मौजूद रहे।




Recent Comments