अंता:कॉलेज में खुलेगी केवल विज्ञान फेकल्टी,कला वर्ग के छात्रों में निराशा
उस्मान खान
अंता 1 जून। लम्बे समय से अंता में सरकारी कॉलेज का सपना देख रहे नगर वासियों का सरकार ने सपना तो पूरा किया लकीन आधा अधूरा या यूँ कहें की केवल औपचारिकता निभाई गई हे ।आयुकतालय कॉलेज शिक्षा राजस्थान द्वारा जारी आदेश के अनुसार राजकीय महाविद्यालय अंता में केवल विज्ञानं फेकल्टी खोलने की स्वीक्रति जारी की गई हे । ऐसे में लम्बे समय से आस लगाये बेठे सेकड़ों कला वर्ग के छात्र छात्राओं सहित उनके परिजनों को भारी निराशा हाथ लगी हे ।बजट में कॉलेज खोलने की घोषणा के बाद से ही अंता क्षेत्र के विशेष् कर कला वर्ग के छात्रो को काफी उत्साह था। कई परिजन खुश थे की अब उनकी बेटियों को बारां व् कोटा कोलेज में पढ़ने नहीं जाना पड़ेगा लेकिन कॉलेज निदेशालय के आदेश के बाद उनके सारे अरमानों पर पानी फिर गया हे ।। कॉलेज में नियुक्त किये गए नोडल प्रभारी दीपक कुमार ने बताया की विज्ञानं फेकल्टी में प्रवेश ऑन लाइन 3 जून से 17 जून तक होंगे । कॉलेज में गणित व् विज्ञान की 70- 70 सीट कुल 140 सीटो के लिए प्रवेश दिया जायेगा । फिलहाल कॉलेज राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय गढ़ अंता के भवन में चलेगा ।




Recent Comments