🌐541.49 करोड़ की लागत से सीतामढ़ी में बनने वाले राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय एवम अस्पताल का मुख्यमंत्री ने किया शिलान्यास

सीतामढ़ी/ 22 सितंबर:मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मंगलवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से कई योजनाओं का उद्घाटन एवम शिलान्यास किया, जिसमे 541.49 करोड़ की लागत से सीतामढ़ी में बनने वाले राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय एवम अस्पताल, सीतामढ़ी का भी मुख्यमंत्री ने शिलान्यास किया। जिला जनसम्पर्क कार्यालय सीतामढ़ी ने प्रेस रिलीज जारी कर उक्त जानकारी दी है।
👉डुमरा प्रखंड में 25 एकड़ भूखंड पर बनेगा राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल :
राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल सीतामढ़ी का निर्माण डुमरा प्रखंड में 25 एकड़ भूखंड पर 541.49 करोड़ रुपए की लागत से किया जाएगा। इस परियोजना में मुख्यतः चिकित्सा महाविद्यालय हेतु शैक्षणिक भवन, अस्पताल भवन, बीएससी नर्सिंग कॉलेज एवं आवासीय तथा छात्रावास भवन का निर्माण कराया जाना प्रस्तावित है। साथ ही सभी प्रकार के आवश्यक मेडिकल उपकरण आपूर्ति भी सुनिश्चित की जाएगी। शैक्षणिक भवन का निर्माण कार्य भी किया जाएगा। प्रतिवर्ष 100 नामांकन मेडिकल काउंसलिंग ऑफ इंडिया के मानक के अनुसार कराया जाना है। जिसमें प्रशासनिक भवन, विभिन्न विभागीय भवन, लेक्चर थियेटर, केंद्रीय पुस्तकालय, परीक्षा भवन, इत्यादि का प्रावधान किया गया है।
👉500 बेड के अस्पताल का निर्माण भी चिकित्सा महाविद्यालय के साथ :
इस परियोजना हेतु चिकित्सा महाविद्यालय के साथ 500 बेड के अस्पताल का निर्माण प्रस्तावित है जिसमें विभिन्न प्रकार की बीमारियों के इलाज हेतु आधुनिक चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। अस्पताल में ओपीडी, आधुनिक आकस्मिकी, आईसीयू लेबर रूम, मॉड्यूलर ऑपरेशन थिएटर, ब्लड बैंक, रेडियोलॉजी एवं पैथोलॉजी जांच की सुविधा का भी प्रावधान किया गया है। अस्पताल में आधुनिक लॉन्ड्री, रसोईघर, दवा भंडार एवं वितरण कक्ष, सीएसएसडी, टीएसएसयू एवं मेडिकल गैस पाइपलाइन की व्यवस्था की गई है। अस्पताल भवन को पूर्णतः भूकंपरोधी बनाने के उद्देश्य भवन में आइसोलेशन पद्धति का प्रयोग करते हुए एलबीआर लगाए जाने का प्रस्ताव भी है।
👉संस्थान के आसपास के क्षेत्र विकसित होंगे :
इस महाविद्यालय एवम अस्पताल भवन के शिलान्यास से पूरे सीतामढ़ी जिले में खुशी की लहर व्याप्त है। अब जिलेवासियों को बेहतर इलाज के लिए बाहर जाने की आवश्यकता नही पड़ेगी। संस्थान के आस-पास के क्षेत्र विकसित होगें, वही प्रत्यक्ष एवम अप्रत्यक्ष रोजगार के अवसर भी बढ़ेगे। इसका निर्माण कार्य शापूरजी पालोनजी एंड कंपनी प्राइवेट लिमिटेड द्वारा किया जाएगा। बाद में जिलाधिकारी सहित उपस्थित जनप्रतिनिधियों के द्वारा इसका औपचारिक शिलान्यास भी किया गया। इस अवसर पर परिहार विधान सभा सदस्या गायत्री देवी, गायत्री देवी,सीतामढ़ी विधानसभा सदस्य सुनील कुमार कुशवाहा,विधान परिषद सदस्य देवेश चंद्र ठाकुर,रामेश्वर महतो,जिला परिषद अध्यक्षा उमा देवी,जिलाधिकारी,डीडीसी, एडीएम,जिला जदयू अध्यक्ष राणा रणधीर सिंह सहित कई पदाधिकारी,जनप्रतिनिधि आदि उपस्थित थे।




Recent Comments