पानापुर(सारण)मंगलवार की दोपहर गंडक नदी में डूबी सलेमपुर गांव की दो किशोरियों में गुरुवार की सुबह बिरेश राय की 10 वर्षीया पुत्री पुतुल कुमारी का शव बरामद हुआ ।स्थानीय गोताखोरों ने घटनास्थल से ही शव को खोज निकाला जबकि स्वर्गीय शैलेश राय की 8 वर्षीया पुत्री अनुराधा की खोज जारी है। पुलिस ने शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए छपरा भेज दिया ।बुधवार को बिहटा से पहुँची एनडीआरएफ की टीम ने सलेमपुर घाट से लेकर कोंध मथुराधाम घाट तक लगभग 6 किलोमीटर के दायरे में करीब चार घंटे तक तलाशी अभियान चलाया था लेकिन कोई सफलता नही मिली ।थकहार कर एनडीआरएफ की टीम बैरंग वापस लौट गयी थी ।मालूम हो कि मंगलवार की दोपहर नदी किनारे बकरियां चराने गयी सलेमपुर गांव निवासी बिरेश राय की 10 वर्षीया पुत्री पुतुल कुमारी एवं स्वर्गीय शैलेश राय की 8 वर्षीया पुत्री अनुराधा कुमारी की गंडक नदी में डूबने से मौत हो गयी थी।




Recent Comments