मधुर जीवन सेविंग निधि लिमिटेड कार्यालय का हुआ उद्घाटन
नगरा/सारण : सारण जिले के नगरा प्रखंड अंतर्गत खोदाईबाग बाजार में मधुर जीवन सेविंग निधि लिमिटेड का कार्यालय का उद्घाटन कम्पनी के डायरेक्टर सरोज सिंह एवं वरिष्ठ पत्रकार कुलदीप महासेठ ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया. बुधवार को उक्त कार्यालय के उद्घाटन के दौरान कम्पनी के डायरेक्टर सरोज सिंह ने कहा कि मधुर जीवन सेविंग निधि लिमिटेड का कार्यालय यहां खुलने से यहां के लोगों को आर्थिक परेशानी से मुक्ति मिलेगी. लोग आसानी से यहां अपना खाता खोलकर रेकरिंग डिपोजिट,फिक्स डिपोजिट एवं लोन की सुविधा प्राप्त कर सकते हैं. वहीं पत्रकार कुलदीप महासेठ ने बताया कि इसके माध्यम से व्यवसायी वर्ग को विशेष फायदा मिलेगा .जो यहां से जरुरतमंद लोग लोन प्राप्त कर अपने व्यवसाय को बढ़ा कर सकते हैं. उक्त मौके पर मुख्य रूप से प्रवीण कुमार, मनोज राय,दिलीप कुमार, एहसास अहमद, कौशल किशोर सिंह, राहुल कुमार ,मकसूद आलम आदि लोग शामिल थे.




Recent Comments