☀मतदान के अंतिम घंटे या डाक मतपत्र से वोट दे पाएंगे कोरोना के मरीज
☀मतदान केंद्र के मुख्य द्वार पर ही मतदाता को सैनिटाइजर से सैनिटाइज किया जाएगा और थर्मल स्कैनिंग की जाएगी

✍️परमार मीडिया नेटवर्क
सीतामढ़ी/10 अक्टूबर:कोरोना काल में जान भी जरूरी है और मतदान भी। डॉ रवीन्द्र कुमार यादव, जिला भीबीडी नियंत्रण पदाधिकारी, सीतामढ़ी के द्वारा कोरोना संक्रमण के परिप्रेक्ष्य में चुनाव आयोग के दिशा-निर्देश अनुसार शनिवार को सुरक्षित मतदान से संबंधित प्रशिक्षण सभी प्रखंडों के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी , प्रखंड स्वास्थ्य प्रबंधक , प्रखंड सामुदायिक उत्प्रेरक, ए एन एम , आशा फैसिलिटेटर, आशा एव॔ अन्य स्वास्थ्य कर्मीगण को भर्चुअल मीडियम से दिया गया। जिला पदाधिकारी सह जिला निर्वाचन पदाधिकारी की अध्यक्षता मे समाहरणालय सीतामढ़ी से आयोजित प्रशिक्षण मे सिविल सर्जन,अपर मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी एवं अन्य वरीय पदाधिकारीगण भी भाग लिए।
डॉ यादव ने जानकारी दी कि मतदान केन्द्र पर मतदाता मास्क पहन कर आयेंगे,उन्हे मतदान केंद्र के मुख्य द्वार पर ही सैनिटाइजर से सैनिटाइज किया जाएगा और थर्मल स्कैनिंग की जाएगी । सामाजिक ( शारीरिक) दूरी का पालन करते हुए चिन्हित पंक्ति मे पंक्तिबद्ध कतार मे सुरक्षित मतदान कराया जायेगा। चुनाव आयोग के दिशा-निर्देश अनुसार 100.4° F या 38 ° C या उससे अधिक तापमान वाले मतदाताओं को चुनाव के अंतिम घंटे मे मतदान कराया जायेगा। कोविड संक्रमित मतदाता भी अंतिम घंटा मे मतदान कर सकेंगे। वे डाक मत पत्र का भी उपयोग कर सकते है। मतदान केन्द्र पर सुरक्षित कचड़ा निस्तारण की भी व्यवस्था होगी।
👉तीन बातों का ध्यान रखना जरूरी :
डॉ रवींद्र ने बताया कि इस बार का चुनाव काफी अलग है। कोरोना संक्रमण के चुनौतीपूर्ण दौर में जनजागरूकता से मतदान को शत-प्रतिशत सफल बनाना है। इसके लिए तीन बातों पर ध्यान दिया जाना बहुत जरूरी है।
- मास्क पहनकर ही घर से मतदान करने के लिए निकलें। डॉ रवींद्र मास्क के बारे में स्पष्ट किया कि एन-95 मास्क सबके लिए जरूरी नहीं है। थ्री लेयर सर्जिकल मास्क अगर पहने हैं तो आठ घंटे के अंदर उसे डिस्पोज करना होता है। कपड़े का मास्क ज्यादा बेहतर है। इसे साफ कर बार बार इस्तेमाल किया जा सकता है।
2 . घर से मतदान के लिए अगर समूह में निकलना हो तो आपस में दो गज की दूरी जरूरी है। भीड़ नहीं लगाएं और ना भीड़ में जाएं। डॉ यादव ने बताया कि इस बार तीन पंक्तियां रहेंगीं। पहली पंक्ति पुरूष, दूसरी महिला और तीसरी दिव्यांग और बुजुर्गों के लिए।
- मतदान केंद्र पर सबके हाथों को सैनिटाइज कराया जाएगा। लोगों से आग्रह किया जाएगा कि वे अनावश्यक रूप से किसी भी चीज को छूने से बचें। 👉कोविड टोकन वाले व्यक्ति अंतिम घंटे में करेंगे मतदान :
डॉ रवींद्र यादव ने बताया कि मतदान केंद्रों पर इस बार थर्मल स्क्रीनिंग की व्यवस्था रहेगी। जिनका तापमान समान्य से अधिक होगा, उन्हें कोविड टोकन देकर अलग से व्यवस्था की गई शेड में बैठा दिया जाएगा। कुछ देर बाद उनका फिर से तापमान जांचा जाएगा। किसी भी तरह के कोरोना के संभावित मामले वाले व्यक्तियों के लिए अंतिम एक घंटे में मतदान की व्यवस्था रहेगी। किसी भी परिस्थिति में कोई भी अपने मताधिकार से वंचित नहीं रहेगा।




Recent Comments