समस्तीपुर:स्वच्छ भारत अभियान के तहत “मेरा समस्तीपुर स्वच्छ समस्तीपुर” अभियान की शुरुआत

##न्यूज़ इनपुट -केशव बाबू
समस्तीपुर
समस्तीपुर प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय ने भारत सरकार के स्वच्छ भारत अभियान के तहत “मेरा समस्तीपुर स्वच्छ समस्तीपुर” अभियान की शुरुआत की। इस दौरान एक समारोह भी आयोजित की गयी।

सविता बहन ने आगत अतिथियों का स्वागत किया। उद्घाटन जिलाधिकारी चंद्रशेखर प्रसाद सिंह ने हरी झंडी दिखाकर किया। जिलाधिकारी ने कहा कि ब्रह्मकुमारीज बहुत ही नेक कार्य कर रही है और प्रशासन को सहयोग प्रदान कर रही है। प्रभारी जिला एवं सत्र न्यायाधीश संजय कुमार उपाध्याय ने कहा कि ब्रह्माकुमारीज अपने की तन-मन-धन से बहुत ही समर्पित भाव से हर सेवा कार्य करती है। इसलिए उन्हें पूर्ण विश्वास है कि यह संस्थान स्वच्छता अभियान से भी पूर्ण सफल रहेगी।कृष्ण भाई ने कहा कि स्वच्छ भारत अभियान की ब्रांड एंबेस्डर हमारी अंतर्राष्ट्रीय मुख्य प्रशासिका दादी जानकी जी के निर्देश पर भारत सरकार की सहभागी बनी। संस्थान इस अभियान को 2 अक्टूबर तक जोर-शोर से चलाएगी। इसके तहत घर-घर जाकर लोगों को जागरूक करने, गली-मोहल्लों की साफ-सफाई करने और गीत व नारों के माध्यम से पूरे शहर को जागरुक किया जाएगा। प्रथम चरण में शहर के ताजपुर रोड में अभियान चलाया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से वार्ड पार्षद नंदिनी कुमारी, डॉ. दशरथ तिवारी, कृष्ण मुरारी बगड़िया, राकेश माटा, अशोक कटारिया आदि उपस्थित रहे।




Recent Comments