माँझी। मांझी थाना क्षेत्र के ताजपुर सीएसपी से पैसा निकाल कर घर लौट रहे ग्राहक से पैसा छीन का मामला सामने आया है। इस संबंध में पीड़िता द्वारा थाने में आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई गई है। दिए आवेदन में ताजपुर गांव निवासी अनिल सिंह द्वारा दिए आवेदन उन्होंने कहा है कि वे बुधवार को लगभग 2 बजे सुशील सिंह के ग्रहक सेवा केन्द्र से दस हजार रुपया निकालकर आ रहा थे। तभी पीछे से दो बाइक से चार लड़का आकर हमारा पैसा छीन कर भाग गए।यह घटना माँ भवानी हार्डवेयर के सामने की बताई जा रही है। घटना के संबंध में माँझी थानाध्यक्ष से पूछे जाने पर उन्होंने बताया की घटना की सत्यता की जांच की जा रही है।