सारण/तरैया

थाना क्षेत्र के तरैया गाँव मे बच्चे के विवाद को लेकर हुई मारपीट में एक महिला को मारपीट कर घायल कर दिया गया है।जिसको लेकर महिला ने तीन लोगों पर प्राथमिकी दर्ज कराई है।जिसमें कुंदन कुमार,नंदन कुमार एवं अजित कुमार को आरोपित किया है।दर्ज प्राथमिकी में कहा गया है कि उसका पुत्र आर्यन कुमार दरवाजे पर खेल रहा था।तभी कुंदन कुमार बिना किसी कारण के उसे मारने लगा।अपने बेटे को बचाने जब महिला गयी तो उसे भी मारपीट कर घायल कर दिया गया।पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर मामले की छानबीन कर रही है।