बेतिया :-लोक सभा सांसद डॉ0 संजय जायसवाल के पहल से कुमारबाग का स्टील प्लांट शुरू होगा

न्यूज़ इनपुट विजय कुमार शर्मा पश्चिमी चंपारण बिहार
बेतिया:-पश्चिमी चंपारण लोकसभा क्षेत्र के सांसद डॉक्टर संजय जायसवाल व बगहा विधायक राघव शरण पांडेय संयुक्त रुप से केंद्रीय इस्पात मंत्री चौधरी बीरेंद्र सिंह एवं सेल के चेयरमैन तथा अन्य संबंधित अधिकारी के साथ पश्चिमी चंपारण के कुमार बाग में स्थिति स्टील प्लांट को चालू करने के संबंध में सकारात्मक पहल की गई। इस्पात मंत्री ने आश्वासन देते हुए बताया कि कुमार बाग रैक पॉइंट जैसे ही शुरू होगी। उसी के साथ ही स्टील प्लांट को चालू कर दिया जाएगा। क्योंकि कच्चा माल ढुलाई के लिए पहले रायपुर को चालू करना जरूरी है। प्लांट में कार्यरत कर्मचारी को योग्यता के आधार पर समायोजन किया जाएगा। यह बैठक केंद्रीय इस्पात मंत्री के कार्यालय में की गई। जिसका नेतृत्व सांसद डॉक्टर संजय जायसवाल ने की उक्त बातें पश्चिमी चंपारण जिला के लोकसभा सांसद डॉक्टर संजय जायसवाल के द्वारा दूरभाष पर यह सूचना सांसद मीडिया प्रभारी सह जिला मीडिया प्रभारी मुकेश सहाय उर्फ गांधी बाबा के द्वारा प्राप्त की गई।




Recent Comments