मांझी(सारण)। दाउदपुर नदिया के पार खेल के मैदान में भाई क्रिकेट क्लब दाउदपुर के तत्वावधान में खेले जा रहे प्रिमियम लीग के पहले सेमी फाइनल मैच में अख्तर- 11 सारण ने गौरी क्रिकेट क्लब को पराजित कर 8 विकेट से जीत दर्ज की। अख्तर-11 सारण ने टॉस जीत कर पहले बॉलिंग करने का फैसला किया।
वहीं गौरी क्रिकेट क्लब ने 16 ओवर मे 107 रन बनाए। जबाब में खेलने उतरी अख्तर-11 सारण टीम ने 14 ओवर 2 गेंद मे 2 विकट गंवा कर हीं लक्ष्य को हसिल कर लिया। भाई क्लब के सदस्य समीर अहमद ने टॉस करा कर मैच का शुभारंभ किया।
आयोजन क्लब के समीर अहमद, सद्दाम हुसैन, जैनुल आब्दीन, इरफान खान, संदीप कुमार, उमेश महतो ने बताया कि 16 जनवरी को दूसरा सेमी फाइनल मैच टच बाबा -11 दाउदपुर व छपरा क्रिकेट क्लब के बीच खेला जाएगा। फाइनल मैच 17 जनवरी को होगा। जिसमें कई गणमान्य लोग अतिथि होंगे।