• विशेष कैंप में 30 व्यक्तियों का लिया गया बलगम सैंपल
छपरा। जिले में टीबी मरीजों के खोज के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा अभियान की शुरूआत की गयी है। टीबी हारेगा, देश जीतेगा अभियान के तहत मरीजों की खोज की जा रही है। इसी कड़ी में स्वास्थ्य विभाग के द्वारा मंडल कारा छपरा में टीबी मरीजों की खोज के लिए विशेष कैंप का आयोजन किया गया। इस दौरान मंडल कारा में करीब 30 व्यक्तियों की स्क्रिनिंग की गयी। सभी का टीबी जांच के बलगम का सैंपल लिया गया।
सदर असप्ताल के चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. एसडी सिंह के देखरेख कैँप का आयोजन किया गया। इस मौके पर डॉ. एसडी सिंह ने बताया कि टीबी एक जानलेवा बिमारी है एवं समय से जांच एव उपचार के अभाव में संपर्क में रहने वाले अन्य सदस्यों में भी रोग के फैलने की संभावना रहती है। साथ ही अनियमित एवं अधूरे उपचार के कारण कई रोगियों में ड्रग रेजिस्टेट रेजिस्टेंट टीबी हो जाती है। वर्तमान में वैश्विक महामारी कोरोना नियंत्रण कार्य में राष्ट्रीय यक्ष्मा उन्मूलन कार्यक्रम के अंतर्गत कार्यरत अधिकांश कर्मियों को सैँपल कलेक्शन जांच में रिपोर्टिंग कार्य में लगाया गया है। वर्ष 2020 में राज्य में टीबी रोगियों का नोटिफिकेशन पिछले वर्ष 2019 की तुलना में 21 प्रतिशत की कमी परिलक्षित है। उन्होने बताया कि यदि किसी व्यक्ति को दो हफ्तों से ज्यादा की खांसी, खांसी में खून का आना, सीने में दर्द, बुखार, वजन का कम होने की शिकायत हो तो वह तत्काल बलगम की जांच कराए। जांच व उपचार बिल्कुल मुफ्त है। मरीज को इलाज की अवधि तक 500 रुपये प्रतिमाह पोषण राशि दी जाती है। इस मौके पर टीबी के डीपीसी हिमांशु शेखर, एसटीएस राम प्रकाश सिंह, सीनियर डॉटस पल्स टीबी के सुपरवाइजर पवन कुमार ओझा, संजय कुमार गिरी, कृषण किशोर, प्रशांत कुमार सिंह, मनीष सिंह मौजूद थे।
-/-




Recent Comments