परवेज अख्तर /सिवान
रघुनाथपुर (सिवान) : प्रखंड मुख्यालय में रविवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने एनआरसी व सीएए के समर्थन में पद यात्रा निकालकर आमजनों को इस कानून से अवगत कराया। पदयात्रा का नेतृत्व भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष मनोज सिंह ने कर रहे थे। पदयात्रा राजपुर मोड़ से प्रारंभ होकर रघुनाथपुर बाजार होते हुए मुरारपट्टी गांव पहुंचा। जहां कार्यकर्ताओं ने शहीद रमाशंकर प्रसाद पटेल की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनको नमन किया। पूर्व जिलाध्यक्ष ने कहा कि केद्र सरकार द्वारा लाया गया यह कानून भारत के सभी नागरिकों के लिए फायदेमंद है। इससे देश के किसी भी नागरिक को खतरा नहीं है। विपक्ष के लोग आमजनता को दिग्भ्रमित कर रहे है। विपक्ष देश का विकास भी प्रभावित करने में जुटी हुई है।




Recent Comments