परवेज अख्तर /सिवान
सिवान : बिहार राज्य कार्यपालक सहायक सेवा संघ के प्रखंड इकाई की बैठक सदर प्रखंड मुख्यालय परिसर में शनिवार को हुई। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष अभिषेक तिवारी ने की। बैठक में आरटीपीएस, इंदिरा आवास, पंचायती राज, मनरेगा, आईसीडीएस सहित सभी विभागों के कार्यपालक सहायक शामिल हुए। इस दौरान प्रखंड कमिटी का गठन किया गया। जिसमें सर्वसम्मति से विशाल कुमार शर्मा को अध्यक्ष, बब्लू कुमार को उपाध्यक्ष, धनंजय पाठक को सचिव, रफत जहां को कोषाध्यक्ष तथा राहुल कुमार सोनी को मिडिया प्रभारी बनाया गया।