तरैया में मैट्रिक टॉपर छात्र हुये सम्मानित

तरैया(सारण):19.07.2018:
मैट्रिक परीक्षा 2018 में प्रखण्ड टॉपर छात्रों को हरखपुरा एसके कोचिंग द्वारा गुरुवार को सम्मानित किया।कोचिंग के स्थापना के 25 वर्ष पूरे होने पर सिल्वर जुगली मनाया गया।तथा नए सत्र के प्रारंभ पर टॉपर छात्रों के सम्मान समारोह का आयोजन किया गया था।जिसमे मैट्रिक परीक्षा में प्रखण्ड टॉपर गलिमापुर निवासी रेहान आलम,मुरलीपुर के आकाश कुमार सहनी,गाई हरखपुरा के नवीन कुमार यादव,झिंगना के विशाल कुमार मांझी तथा तरैया के निखिल कुमार को कलाई घड़ी,दीवाल घड़ी,रेडियो व अन्य उपहार देकर सम्मानित किया गया।कोचिंग के संचालक अशोक लाल ने छात्रों के समक्ष शिक्षा के गुणवत्ता पर प्रकाश डाला।अवधेश कुमार गुप्ता ने कहा कि अनुसाशन ही शिक्षा का स्तम्भ है।इसलिए छात्र अनुसाशन में रहकर अपने पाठ्यक्रम का अध्ययन करें और अपने कर्तव्यों का निर्वहन करते हुए मेहनत करें।जरूर सफलता मिलेगी।उक्त मौके पर शिक्षक तानु सिंह,शशिभूषण सिंह,चन्देश्वर राम,फिल्म राइटर व गीतकार डॉ राजकिशोर साह, प्राथमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष महेश्वर सिंह,नवल किशोर यादव व अन्य उपस्थित थे।
तरैया में मैट्रिक टॉपर छात्र हुये सम्मानित




Recent Comments