वैशाली :महान स्वतंत्रता सेनानी”भुल्लर ठाकुर जी” को उनके 34 वे पुण्यतिथि पर श्रद्धा पूर्वक किया गया याद
पटेढ़ी बेलसर,वैशाली

स्वतंत्रता सेनानी स्व.युगेश्वर प्रसाद ठाकुर ऊर्फ भुल्लर ठाकुर जी के 34 वीं पुण्यतिथि का कार्यक्रम उनके गृह प्रखंड के मनोरा ग्राम में बड़े ही श्रद्धा पूर्वक आयोजित किया गया । इस अवसर पर कई समाजवादी, समाजसेवी और शिक्षाविद ,युवा क्रन्तिकारी लोगों ने युगेश्वर बाबू के तैलचित्र पर माल्यार्पण तथा पुष्पांजलि अर्पित की तथा उनके जीवन,उनके कार्य एवं संघर्ष तथा उनके बलिदान इत्यादि पर विस्तृत चर्चा की । कार्यक्रम कि अध्यक्षता करते हुए उनके प्रपौत्र अमित कुमार ने उनकी जीवनी पर प्रकाश डालते हुए बताया कि वे एकदम शांत सरल एवं सौम्य विचार के व्यक्ति थे जो हमेशा गरीबों और जरूरतमंदों के मदद के बारे में सोचते थे ।
पुरखों को याद कर उनकी वीरता की कहानी से आज की युवा पीढ़ी को अवगत करवाना चाहिये ताकि वो ये समझ पाये की आज जो आजादी हमें प्राप्त है वो कितनी कुर्बानियो के बाद हमें प्राप्त हुआ है,और उसे संभाल कर रखना हमारी जिम्मेवारी है।श्री भुल्लर ठाकुर गरीबों एवं दबे कुचले लोगों के मसीहा थे । उन्होंने देश की आजादी में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाने के बाद अपना पूरा जीवन गरीबों एवं असहायों के दुःखों,पीड़ाओं को समझने एवं उनके निवारणार्थ लगाया ।कार्यक्रम के संचालक शिक्षक बिक्रम कुमार ने कहा कि आज के युवा पीढ़ी नौजवान मित्र उनके पदचिन्हों पर चलने का प्रयास करे साथ ही साथ प्रखंड मे भी सरकारी स्तर से ऐसे महान सैनानियों के स्मरण मे कार्यक्रम आयोजित होना चाहिये।
मौके पर मौजुद पंकज कुमार, कृष्णा राज सोनी,उमेश ठाकुर एवं विवेक कुमार के आवास पर स्वतंत्रता सेनानी भुल्लर ठाकुर के स्मरण मे पौधारोपन किया गया।इस मौके विशाल कुमार, कृष्णा राज सोनी,अभिषेक कुमार, अविनाश कुमार, मनीष कुमार, अमित कुमार, सन्नी कुमार, गौरव कुमार, विपिन कुमार,विवेक कुमार, विकास कुमार, रोहित कुमार आदि ने माल्यार्पण कर उनको नमन किया और उनके विचारो का मंथन किया |




Recent Comments