
Breaking : सारण के गरखा में बैंक के कैश वान से 48 लाख रूपये लूट अपराधी फ़रार

फोटो : घटना के बाद जुटी भीड़ से पुलिस लें रही है फीडबैक
छपरा : गरखा के कदना बाजार के समीप बाइक सवार अपराधियों ने स्थानीय इलाहाबाद बैंक में कैश ले जे रहे वान से 48 लाख की लूट की घटना को अंजाम देकर फ़रार हो गये। बताया जा रहा है कि छपरा से कैश लेकर गरखा ज़ा रहे वान को तीन बाइक पर सवार छः अपराधियों ने हवाई फायरिंग कर दहशत फैला कर कैश बॉक्स औऱ आर्म्स लेकर चलते बने औऱ कुछी दूरी पर आर्म्स को फेंक दिया। वहीं लूटी गयीं मोटी रकम 48 लाख लेकर फरार बताए ज़ा रहे है। मौक़े पर पुलिस अधिकारी पहुंच मामलें के जांच में जुटी है।




Recent Comments