सिवान :हंगामा, नारेबाजी और गहमागहमी के बीच भरे गए नामांकन पर्चे
-#छात्र आइसा ने डीएवी कॉलेज में किया प्रदर्शन, पुलिस और कॉलेज प्रबंधन के छूटे पसीने
#जिले के छह महाविद्यालयों में भरे गए 61 पर्चे
#न्यूज़ इनपुट -प्रवेज़ अख्तर/ सिवान
सीवान
शुक्रवार को जयप्रकाश विश्वविधालय के अंगीभूत जिले के छह महाविद्यालयों में नामांकन पर्चे भरे गए। सुबह 10 बजे से ही सभी छह कॉलेजों में गहमागहमी रहा। कही नारेबाज़ी, कही हंगामे तो शांतिपूर्वक नामांकन पर्चे भरे गए। बता दे कि शहर के डीएवी पीजी कॉलेज में सुबह 10 बजे ही छात्र आइसा के छात्राओं ने पहूंच कर मुख्य गेट पर प्रदर्शन करने लगे। कॉलेज के प्राचार्य एवं विश्वविधालय के कुलपति के खिलाफ जमकर नारेबाजी करने लगे। लगभग दो घंटे नारेबाजी करने के बाद पुलिस ने हंगामा कर रहे छात्रों को समझा बुझा कर शाहत कराया। उसके बाद डीएवी पीजी कॉलेज में नामांकन कार्य शुरू हुआ। डीएवी पीजी कॉलेज में निर्वाची पदाधिकारी कॉलेज के प्राचार्य डॉ अजय कुमार पंडित के देख रेख में शुरू हुआ। यहां कुल 13 नामांकन पर्चे भरे गए। इसमे अभाविप एवं छात्र राजद के प्रत्याशियों ने नामांकन पर्चे भरे। डीएवी में अध्यक्ष पद के लिए तीन, उपाध्यक्ष के लिए एक, महासचिव के लिए दो, संयुक्त सचिव के लिए एक, कोषाध्यक्ष के लिए दो एवं विश्वविद्यालय प्रतिनिधि के लिए छह नामांकन पर्चे भरे गए। राजसिंह महाविद्यालय में निर्वाची पदाधिकारी सह कॉलेज के प्राचार्य डॉ उदय शंकर पांडेय के देखरेख में संपन्न हुआ। इसमे अध्यक्ष पद के लिए दो, उपाध्यक्ष एक, महासचिव दो, संयुक्त सचिव दो, कोषाध्यक्ष एक एवं विश्वविद्यालय प्रतिनिधि के लिए तीन नामांकन पर्चे भरे गए। विद्याभवन महिला महाविद्यालय में निर्वाची पदाधिकारी सह प्राचार्य डॉ विद्याभूषण सिंह के देखरेख में नामांकन पर्चा भरे गए। यहां अध्यक्ष के लिए दो, उपाध्यक्ष एक, महासचिव दो, संयुक्त सचिव एक, कोषाध्यक्ष दो एवं विश्वविधालय प्रतिनिधि के लिए एक नामांकन पर्चे भरे गए। वही गोरियाकोठी के नारायण महाविद्यालय में निर्वाची पदाधिकारी डॉ परमेंद्र रंजन के देखरेख में अध्यक्ष के लिए दो, उपाध्यक्ष एक, महासचिव दो, संयुक्त सचिव दो, कोषाध्यक्ष एक एवं विश्वविद्यालय प्रतिनिधि के लिए तीन नामांकन पर्चे भरे गए। मैरवा के हरेराम महाविद्यालय में निर्वाची पदाधिकारी डॉ सतेंद्र प्रसाद सिंह के देखरेख में अध्यक्ष के लिए दो, उपाध्यक्ष एक, महासचिव दो, संयुक्त सचिव एक, कोषाध्यक्ष एक एवं विश्वविद्यालय प्रतिनिधि के लिए एक नामांकन पर्चा भरा गया। वही महाराजगंज के आरबीजीआर महाविद्यालय में निर्वाची पदाधिकारी के देखरेख में अध्यक्ष के लिए एक, उपाध्यक्ष एक, महासचिव एक, संयुक्त सचिव एक, कोषाध्यक्ष एक एवं विश्वविद्यालय प्रतिनिधि के लिए दो नामांकन पत्र भरे गए। इस दौरान सभी कॉलेजों में गहमागहमी का माहौल बना रहा। वही सभी कॉलेजों में 12 फरवरी से लेकर 14 फरवरी तक स्कूटनी एवं नाम वापसी होगी। वही डीएवी कॉलेज में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम के लिए पुलिस पदाधिकारी अरुण कुमार समेत अन्य पदाधिकारी एवं दो दर्जन पुलिस बल लगाए गए थे।