सीवान :60 पशुओं से भरे कंटेनर को उत्पाद विभाग ने पकड़ा
**कुछ पशुओ की मौत देख भड़के ग्रामीण
***स्थानिय पुलिस के खिलाफ नारेबाजी
#न्यूज़ इनपुट प्रवेज़ अख्तर/सिवान

सीवान
जिले के मैरवा थाना क्षेत्र के विलासपुर गाँव के समीप से कन्टेनर में लदे 60 पशुओं को उत्पाद विभाग की टीम ने पकड़ा।जांच टीम शराब तस्करी के रोक -थाम के वास्ते तलासी ली लेकिन तलासी के दौरान शराब तो नही मिला लेकिन तस्करी वास्ते ले जा रहे कंटेनर में लदे पशुओं को टीम ने बरामद कर लिया। उत्पाद विभाग के अरबिन्द कुमार सिंह ने बताया कि जिले के मैरवा थाना क्षेत्र के विलासपुर गाँव के समीप उत्पाद विभाग की टीम ने कंटेनर में लदे शराब होने की सन्देह पर बिपरीत दिशा से आ रही कंटेनर गाड़ी के चालक को रुकने का इशारा किया तो चालक गाड़ी लेकर सरपट भागने लगा तो जाँच टीम को और संदेह बढ़ गया कि पूरी कंटेनर शराब से भरी है तो कंटेनर गाड़ी का पीछा करना शुरू कर दिया गया लेकिन पीछा कर रहे टीम की गतिविधि को देख चालक और खलासी आगे कुछ दूरी पर जाकर कंटेनर को सड़क के किनारे लगाकर दोनो फरार हो गए।बाद में जाँच टीम ने कंटेनर की तलाशी ली तो उसमें तस्करी के लिये ले जा रहे करीब 60 दुधारू पशुओं को बड़े ही बेरहमी से बांधकर रखा गया था।वही प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कुछ पशुओ की मौत भी हो चुकी थी ।बाद में उक्त पशुओ की बरामदगी की सूचना जैसे ही आस-पास के ग्रामीणों को लगी तो सैकड़ो की संख्या में ग्रामीण इकठ्ठा हो गए तथा कंटेनर में लदे पशुओ की मौत को देख ग्रामीणों का आक्रोश भड़क गया बाद में आक्रोशित लोग स्थानिय पुलिस प्रशासन के विरुद्ध जमकर नारेबाजी करने लगे जिससे सड़क के बीचों-बीच घण्टो अफरा-तफरी का माहौल कायम रहा।

आक्रोशित लोग स्थानिय थाना पर पशु तस्करों से साठ-गांठ का आरोप लगा रहे थे । आक्रोशित लोगों का यह भी कहना था कि अगर शराब होने की शक के बुनियाद पर उत्पाद की टीम जाँच नही करती तो तस्करी के लिये ले जा रहे पशुओ की बरामदगी शायद नही होती।बाद में हो हंगामा की सूचना पर स्थानिय मैरवा थाना की पुलिस टीम मौके पर पहुँची और आक्रोशितों को समझा बुझा कर मामला को शांत कराया।इस बाबत एएसपी कार्तिके शर्मा ने बताया की पशुओ से लदे कंटेनर को उत्पाद विभाग की टीम ने स्थानिय पुलिस को सौंप दी है ।श्री शर्मा ने बताया की बरामद पशुओ को जिला गौशाला को कानूनन ढंग से सौंपी जाएगी वही बरामद कंटेनर नम्बर के आधार पर कंटेनर मालिक ,चालक व खलासी को स्थानिय थाना में कार्यरत पुलिस पदाधिकारी के बयान पर पशु कुरुरता अधिनियम के अंतर्गत प्राथमिकी दर्ज कर आगे की करवाई करने की प्रकिया चल रही है और अनुसंधान के क्रम में यह स्पष्ट हो जायेगा कि तस्करी के लिए ले जा रहे पशु कौन सा तस्कर का है तथा फरार चालक व खलासी कौन था।