सीवान :यदुवंशी एकता संघ ने दहेज़ मुक्त समाज बनाने पर दिया जोर
#शिक्षा से समाज में आएगा बदलाव
#न्यूज़ इनपुट -परवेज अख्तर

सिवान:
जिले के बड़हरिया प्रखंड के कुडवा गांव में यदुवंशी एकता संघ के तत्वाधान में कार्यकर्त्ता सम्मलेन सह नागरिक अभिनन्दन समारोह का आयोजन किया गया.
अभिनन्दन समारोह में सभा के मुख्य अथिति संगीता यादव जिप अध्यक्ष, रामायण चौधरी सिवान सेंट्रल को-ऑपरेटिव बैंक अध्यक्ष, संजय कुमार यादव को ऑपरेटिव बैंक के प्रोफेशनल डायरेक्टर , जय राम यादव जिला अध्यक्ष शिक्षक संघ को फूल-माला, अंगवस्त्र और यादव शक्ति पत्रिका देकर सम्मानित किया.
सभा का संचालन सुनील कुमार यादव ने किया. सभा को संबोधित करते हुए जिला परिषद अध्यक्ष संगीता यादव ने कहा कि मैं सिवान जिले के विकाश और आम लोगों की सुविधा और साथ ही संगठन को माजबूत के लिए दिन रात काम करुँगी, और आप सभी अपना आशीर्वाद मुझ पर बनाये रखे.
साथ ही शिक्षक संग अध्यक्ष जय राम यादव ने कहा की यदुवंशी समाज के लोगो से अपील करता हूँ की आप अपने-अपने बच्चों के विकास के लिए अच्छी शिक्षा देने का काम करे क्योंकि शिक्षा से ही समाज का विकास हो सकता है. वही यदुवंशी एकता संघ के सयोजक संजय रानिपुरी ने दहेज़ मुक्त विवाह के लिए यदुवाशी समाज को आगे आने आपिल की. सभा को अन्य वक्ताओं ने भी संबोधित किया और यदुवंशी एकता संघ की मजबूती पर बल दिया.
इस सम्मलेन में यदुवंशी एकता संघ के संथापक सदस्य संजय यादव, खुबलाल यादव, असन यादव, अशोक यादव, प्रेम कुमार यदाव, विश्वकर्मा यादव, विक्रमा यादव, पन्ना लाल यादव सहित विभिन्न जिलों से हज़ारों की संख्या में आये यदुवंशी समाज के लोगो ने भाग लिया.