रोट्रेक्ट की स्थापना के 50 वे वर्ष पर स्वर्ण जयन्ती का केक काट कर रोट्रेक्ट सप्ताह का उद्धघाटन

छपरा /सारण
रोट्रेक्ट की स्थापना के 50 वर्ष पर रोट्रेक्ट मंडल 3250 के पुर्व मंडलाध्यक्ष श्याम बिहारी अग्रवाल ने स्वर्ण जयन्ती का केक काट कर रोट्रेक्ट सप्ताह का उद्धघाटन किया। पी डी आर आर श्याम बिहारी अग्रवाल ने बताया 13 मार्च 1968 को रोट्रेक्ट की स्थापना हुई थी जो आज पुरे विश्व में 10904 क्लब 184 देश में लगभग तीन लाख इसके सदस्य हैं। छपरा में पहला रोट्रेक्ट क्लब 25 मई 1979 में रोट्रेक्ट क्लब छपरा के नाम से खोला गया फिर 28 फरवरी 2006 में दुसरा रोट्रेक्ट क्लब रोट्रेक्ट सारण के नाम से खुला उसके बाद 09 जून 2010 में तीसरा रोट्रेक्ट क्लब रोट्रेक्ट क्लब आॅफ छपरा सिटी के नाम से खोला गया। 13 सितम्बर 2017 को छपरा में चौथा रोट्रेक्ट क्लब रोट्रेक्ट क्लब आॅफ सारण सिटी के नाम से खोला गया है।
रोट्रेक्ट की स्थापना 18 वर्ष से 30 वर्ष तक के आयु के युवक एवम युवतियों के लिए खोला गया। जिससे उनमें नेतृत्व विकास करनें की भावना को जागरूक करना तथा समाज के प्रति अपना दायित्व निभाने के उद्देश्य से हीं रोट्रेक्ट की स्थापना की गई।आज पुरे विश्व में रोट्रेक्टर समाज सेवा का अलख जगा रहें हैं ये रोटरी की हीं देन हैं। 11 मार्च से 18 मार्च तक रोट्रेक्ट सप्ताह मनाया जाता हैं,जिसमें सभी रोट्रेक्ट क्लब विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन करतें हैं,इस वर्ष रक्तदान का लक्ष्य सभी रोट्रेक्ट क्लबों को दिया गया हैं।
इस अवसर पर रोट्रेक्ट सारण सिटी के कार्यकारी अध्यक्ष निकुन्ज कुमार,,रोट्रेक्ट सारण के पुर्व अध्यक्ष श्रीराम कुमार, प्रेसिडेंट इलेक्ट रोट्रेक्टर सुधांशु कुमार कश्यप,अभिषेक श्रीवास्तव,इरफान अंसारी,अलोक कुमार,रवि शंकर,रोट्रेक्ट सारण के अध्यक्ष राजेश कुमार आदि उपस्थित हुए।




Recent Comments