
सारण :मोहब्बत नाथ मन्दिर में शिव शक्ति महायज्ञ कलश यात्रा के साथ प्रारंभ
———-
देवेंद्र कु सिंह की रिपोर्ट
———
रसूलपुर –
स्थानीय थाना क्षेत्र अधीन चनचौरा पंचायत के मोहब्बत नाथ मठिया मन्दिर परिसर में आयोजित सात द्विवसीय शिव शक्ति महायज्ञ गुरूवार को कलश यात्रा के साथ प्रारंभ हो गया ।कलश यात्रा में हाथी,घोड़े, बैण्ड बाजे के साथ दर्जनों गाँवों से हजारों की संख्या में शामिल श्रद्धालु माधोपुर हनुमान मन्दिर स्थित गंड़क नहर से जलभरी कर “जय शिव” का नारा लगाते बनपुरा,मनीछपरा आदि गाँवोंके रास्ते पुनः यज्ञस्थल पहुँची जहाँ प्रकाणड बिद्वानों ने बैदिक मंत्रोचारणों के बीच महायज्ञ शुरुआत कराया।मन्दिर के पूजारी रामाकान्त ब्रह्मचारी दास ने बताया कि यज्ञ के दौरान श्रद्धालुओं के मनोरंजन के लिए प्रवचन व रामलीला आदि सांस्कृतिक व धार्मिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया है।मुखिया बिजय कुमार उपाध्याय तथा समाजसेवी नवल किशोर सिंह दादा के नेतृत्व में आयोजित कलश यात्रा को शांति पूर्ण सफल बनाने में पूर्व मुखिया मनन राय,गुरूचरण,मदन किशोर भारती,बासदेव भारती,संतोष भारती,रामेश्वर गोप आदि लोगों ने सराहनीय भूमिका निभायी।





Recent Comments