सिवान :स्कॉर्पियो- आटो की टक्कर में एक की मौत, चार घायल
परवेज़ अख्तर/सीवान

सिवान :बुधवार की अलसुबह करीब साढ़े तीन बजे स्टेट हाइवे 73 पर पचरुखी थाने के निजामपुर गांव में एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने टेंपो में टक्कर मार दी। जिससे आॅटो में सवार एक अधेड़ महिला की मौत घटना स्थल पर हो गई। जबकि चार अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। घायलों में आॅटो चालक की स्थिति गंभीर रहने के कारण उसका इलाज निजी क्लीनिक में किया गया। वहीं चिकित्सकों ने दो की स्थिति गंभीर देख उन्हें पटना रेफर कर दिया। जबकि एक महिला का इलाज सदर अस्पताल में ही चल रहा है।

मृतका गोरेयाकोठी प्रखंड की हरिहरपुर लालगढ़ निवासी माया देवी है। जबकि घायलों में सीमा देवी, धीरज,सोनाली सहित आॅटो चालक शामिल है।
बताया जाता है कि गोरेयाकोठी प्रखंड के लालगढ़ हरिहरपुर निवासी जयनारायण सिंह अपने परिवार के साथ जयपुर से लौटने के बाद जंक्शन से एक आॅटो को रिर्जव कर अपने घर जा रहे थे। इसी क्रम में मलमलिया की ओर से आ रही एक स्कॉर्पियो के चालक ने आॅटो में सीधी टक्कर मार दी।
इस घटना में जयनारायण सिंह की पत्नी माया देवी (65) की मौत घटनास्थल पर हो गई जबकि टेंपो चालक समेत अन्य चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद स्कॉर्पियो चालक भागने में सफल रहा। ग्रामीणों ने काफी मशक्कत के बाद घटनास्थल पर पहुंचकर टेंपो में फंसे अन्य घायलों को टेंपो से निकाल इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया तथा अन्य घायलों का इलाज सदर अस्पताल में कराया। पुलिस ने क्षतिग्रस्त गाड़ी को जब्त कर लिया। घटना के बाद सीमा कुमारी ने अपने मायके इटावा निवासी रामजीत सिंह को फोन कर घटना की सूचना दी। रामजीत सिंह मौके पर पहुंचकर सामान की सुरक्षा एवं परिजनों के देखभाल में लग गए।
सिवान :स्कॉर्पियो- आटो की टक्कर में एक की मौत, चार घायल




Recent Comments