​*भागलपुर:स्वास्थ्य केंद्र ढोलबज्जा में चार दिनों से लटक रहा है ताला,ग्रामीणों में आक्रोश*
👈संजय कुमार सुमन”दैनिक खोज खबर”भागलपुर👉

मधेपुरा, पूर्णिया और भागलपुर जिले के बीच सीमा पर अवस्थित सुदूरवर्ती  क्षेत्र में स्थापित भागलपुर जिले का अतिरिक्त स्वास्थ्य केंद्र ढोलबज्जा में पिछले 4 दिनों से ताला लटक रहा है।
 ताला लटका होने के कारण दूर दराज से अपने बीमारी का इलाज कराने आ रहे  ग्रामीण ताला देखकर बैरंग वापस अपने घर को हो रहे हैं और उन की बीमारी का इलाज होने के बजाए उनका बीमारी और बढ़ जा रहा है। अस्पताल में ताला लटके  होने से स्थानीय लोगों में आक्रोश व्याप्त है। आक्रोशित लोगों ने जिला परिषद नंदनी सरकार को फोन कर इसकी जानकारी दी तो वह तुरंत अस्पताल आए और देखा कि जागरण दर्जनों  की संख्या में मरीज डॉक्टर के इंतजार में बैठे हुए थे। 
अस्पताल पहुंचते ही अस्पताल में लटके ताला को देख कर खुद चकित हो गए कि दिन के 11:00 बज रहे हैं और अस्पताल में ताला लटक रहा है। स्थानीय ग्रामीणों से पूछताछ के क्रम में यह पता चला कि  अस्पताल में ताला पिछले  चार दिन से लटक रहा है। यहां ना तो कोई कर्मचारी है और ना ही कोई चिकित्सक। अस्पताल में ताला बंद होने की सूचना तुरंत सिविल सर्जन भागलपुर को दी गई। 4 दिनों से अस्पताल में ताला लटके होने से ग्रामीणों में जबरदस्त आक्रोश देखा जा रहा है। ग्रामीणों ने कहा कि अस्पताल में पदस्थापित सभी कर्मियों को यहां से हटा दिया जाए नहीं तो अस्पताल कर्मियों के विरुद्ध चरणबद्ध आंदोलन चलाया जाएगा। कर्मी अपनी मनमानी से अस्पताल को चलाते हैं और बंद करते हैं।इन्हें ना तो किसी अधिकारी का भय है और ना ही किसी जनता का। 
मालूम हो कि प्रभारी डाक्टर विरेन्द्र कुमार, लिपिक मनोज कुमार, प्रचारिका अर्चना कुमारी, एएन एम जोरजीना मिन्ज, गौतम कुमार गुप्ता, स्वीपर मेघनाथ मेहतर ढोलबज्जामें पदस्थापित हैं।बहरहाल आम लोग परेशान हैं।