चिकित्सा मंन्त्री के एपीओ आदेश को चिकित्सा विभाग गलत बताने पर तुली
चिकित्सा मन्त्री को पत्र भेज कर बून्दी अस्पताल की दशा सुधारने की मांग की
आज़ाद नेब
जयपुर 16 अप्रैल। भाजपा मीडिया प्रकोष्ठ जिला संयोजक अंचल राठौर एडवोकेट ने चिकित्सा मन्त्री कालीचरण सर्राफ को पत्र भेज कर बून्दी अस्पताल की दशा सुधारने की मांग की है और चिकित्सा मन्त्री के आदेश पर टीका टिप्पणी की गई उन अख़बार की कटिंग भी प्रेषित की गई। मन्त्री से नए चिकित्सक लगाने की मांग भी की है।
राठौर ने बून्दी में चिकित्सा विभाग बून्दी द्वारा अलग-अलग कयास लगाकर दोषी चिकित्सकों को वापस बून्दी लाकर आमजन के साथ फिर से खिलवाड़ करवाने का नया तरीका ढूढ रहे है जबकि बून्दी जिला अस्पताल में दोषी चिकित्सक ने लापरवाही बरती उसके फैक्ट है चिकित्सक द्वारा किये गये कृत्य के सारे दस्तावेज चिकित्सा मन्त्री महोदय ने देखे है उसके बाद ही एपीओ किया गया है। गंभीर मामलों में डॉक्टर एपीओ की गई है । इसमें कोई भ्रम ना पाले। जिला प्रशासन की जांच की राह कब तक देखते 4 अप्रैल से अब तक जिला प्रशासन की टीम ने चिकित्सक की लापरवाही की जाँच रिपोर्ट जिला कलक्टर को नही सोपी ना ही अब तक जिला प्रशासन जनाना अस्पताल की व्यवस्था सुधार पाया है दोषी स्टाफ भी अभी सेवाएं दे रहा है।
गलत फहमी पाले एक जनप्रतिनिधि अपने खास चिकित्सक के लिए जयपुर में कोटा के एक प्रदेश पदाधिकारी को लेकर चिकित्सक को एपीओ करने के मामले में मिले तो जयपुर भी यही जवाब मिला कहा अभी चिकित्सक एपीओ हुई है डॉक्टर तोमर पुरे मामले की जांच कर जयपुर चिकित्सा विभाग निदेशक को नही सौपते तब तक एपीओ रहेंगी उसमे भी दोषी मिली फिर तो निलम्बन भी निश्चित है।
जिला संयोजक अंचल राठौर एडवोकेट ने पीसीपीएनडीटी विभाग ने चिकित्सक के 21 सप्ताह 5 दिन के गर्भपात वाले मामले में कार्यवाही की रिपोर्ट मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को गुरुवार को ही कारवाही के लिए सोप दी है मगर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग अधिकारी उक्त कार्यवाही की रिपॉर्ट को ही रोके बेठे है। जबकि उस रिपोर्ट के जयपुर जाने के बाद पीसीपीएनडीटी में भी 21 सप्ताह 5 दिन के गर्भपात मामले में जयपुर मामला बनने के बाद चिकित्सक के विरुद्ध गर्भपात के मामले में कार्यवाही होगी। राठौर ने चिकित्सा मन्त्री का आभार जताया है की दोषी चिकित्सक को एपीओ तब तक रहेंगी जब तक जयपुर से डॉक्टर तोमर पूरी जांचकर मामले की रिपोर्ट जयपुर प्रस्तुत नही कर देते।




Recent Comments