हरी झंडी दिखाकर परिभ्रमण यात्रा को किया गया रवाना

मांझी। सारण
राज्य परिभ्रमण योजना के तहत उत्क्रमित मध्य विद्यालय मझनपुरा के छात्र पटना के लिए रवाना हुए। विद्यालय की सचिव आशा देवी ने बस को हरी झंडी दिखाकर परिभ्रमण यात्रा को रवाना किया। यात्रा में प्रधानाचार्य अब्दुल मन्नान अंसारी व शिक्षक गण क्रमश रामपुकार मांझी अभय सिंह मुन्ना राम शैलेश सिंह रानी कुमारी तथा सीमा कुमारी भी रवाना हुई।