: मामला लकड़ी नबीगंज ओपी थाना क्षेत्र के लखनौरा बाजार का


: अपाची पर सवार होकर आये थे तीन अपराधी

परवेज अख्तर/सिवान;


लकडी नबीगंज: रविवार की सुबह लकड़ी नबीगंज ओपी थाना क्षेत्र के लखनौरा बाजार में अपराधियों ने पिस्टल की नोंक पर थोक सब्जी बिक्रेता सौकत अली व अनवर अली से तीन लाख रुपये लूट लिया. घटना को अंजाम देने के बाद तीनों अपराधी अपाची बाइक पर सवार होकर आराम से चलते बने. दोनों व्यवसायी रश्ते में सगे भाई-भाई हैं, जो भगवानपुर थाना क्षेत्र के बनसोही निवासी है. दोनों इसी बाजार में सब्जी का करोबार करते है. प्रतिदिन सुबह पांच बजे से दस बजे तक बाजार में सब्जी की बिक्री होती है. जहां दूर-दराज के खरीददार आते हैं. कुछ बाहर के दुकानदार भी यहां भाड़ा पर कमरा लेकर व्यवसाय करते हैं.

बताया जाता है कि पीड़ित अनवर अली व सोकत अली सब्जी की बिक्री कर रूपये को बैग में रखा था. घटना दुकान बंद करने के दौरान हुई, जब बैग को काख में दाबकर व्यवसायी दुकान बंद कर रहे थे. इसी दौरान हरदिया की तरफ से एक अपाची पर सवार तीन अपराधी पहुंचे और कनपटी पर पिस्तौल भिड़ाते हुए बैग छीन कर मदारपुर की तरफ तरफ चलते बने. व्यवसायी बंधु जब तक शोर मचाते अपराधी भाग चूके थे. सूचना प्राप्त होते ही ओपी प्रभारी पन्नालाल यादव घटना स्थल पर पहुंच कर जांच पड़ताल की. साथ ही मामले में स्थानीय लोगों से पूछताछ भी किया. इधर महराजगंज अनुमंडल के एसडीपीओ हरिश शर्मा भी लखनौरा बाजार पहुंच पीड़ित दुकानदार से एकांत में पूछताछ करते हुए घटना स्थल से रवाना हो गये. एसडीपीओ ने आसपास के थाने को अलर्ट पर रखा है. लूट की राशि के बारे में पूछे जाने पर एसडीपीओ ने बताया की पीड़ित लूट की राशि क्लीयर नहींबता रहा है. उन्होंने बताया कि पुलिस छापेमारी कर रही है, जल्द ही मामले का खुलासा कर दिया जायेगा.