डीएम से पैक्स कांप्लेक्स की शिकायत

✍️परवेज अख्तर/सिवान;
रघुनाथपुर (सिवान) : भाजपा जिलाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह ने डीएम एवं सहकारिता पदाधिकारी को ज्ञापन देकर मुख्यालय परिसर के पूर्वी दिशा में पैक्स गोदाम को तोड़कर बनाए जा रहे पैक्स कांप्लेक्स की शिकायत की है। उन्होंने कहा कि इस सरकारी जमीन पर पैक्स अध्यक्ष राजकिशोर यादव द्वारा अवैध कब्जा कर पैक्स कांप्लेक्स का निर्माण किया जा रहा है। उन्होंने यादव पर दबंग एवं शराब कांड का आरोपित बताते हुए कहा कि यह निर्माण बिना किसी सक्षम पदाधिकारी के अनुमति से किया जा रहा है। उन्होंने इस पर कार्रवाई की मांग की है।
——-