सिवान :शॉट बाउंड्री के आखिरी लीग मैच में टारगेट जिम विजयी
न्यूज़ इनपुट-परवेज़ अख्तर
हसनपुरा (सिवान) : प्रखंड के उसरी खुर्द के खेल मैदान में शनिवार को शॉट बाउंड्री के आखिरी लीग मैच टारगेट जिम बनाम विश्वंभरपुर टीम के बीच खेला गया। इ,में टारगेट जिम की टीम ने टॉस जीत कर पहले क्षेत्ररक्षण करने का फैसला लिया। विश्वंभरपुर ने बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 10 ओवरों के मैच में 46 रनों का लक्ष्य दिया। इसके जवाब में टारगेट जिम ने एक विकेट खोकर लक्ष्य प्राप्त कर लिया। इसके अंपायर राजा एवं कुर्बान थे।
कमेंट्रेटर जमा अहमद रिजवी, स्कोरर दानिश थे। इस टूर्नामेंट के मुख्य संचालक आमिर हुसैन, सरफराज हुसैन, राजा अली, अफजल अली, इबरार आलम, सादिक रजा, गोलू, साहिल, रिजवान आदि सहित सैकड़ों दर्शक उपस्थित थे।




Recent Comments