सिवान :महाराजगंज को जिला बनाने के लिए सीएम से मिलने का निर्णय
न्यूज़ इनपुट-परवेज़ अख्तर 
 महाराजगंज (सिवान) :विकास समीक्षा यात्रा के दौरान सिवान जिले मे आने पर महाराजगंज जिला बनाओ संघर्ष समिति के सदस्य मुख्यमंत्री से मिलेंगे। इसको लेकर मुख्यालय स्थित मार्कंडेय सिंह के आवास पर शनिवार को जिला पार्षद खादिम अंसारी की अध्यक्षता में समिति के सदस्यों की बैठक हुई। स्वतंत्रता सेनानी मुंशी सिंह ने कहा कि महाराजगंज जिला बनाओ संघर्ष समिति के गठन बाद से ही महाराजगंज को जिला बनाने की मांग की 
जा रही है। इसके लिए मुख्यमंत्री से कई बार समिति के सदस्य मिल चुके हैं। हर बार मुख्यमंत्री की ओर से इस मुद्दे पर आश्वासन भी मिला है लेकिन वह कार्यरूप नहीं ले सका है। जगदीश सिंह ने कहां कि महाराजगंज की जनता की मांग को पूरा करने का वक्त आ गया है। मुख्यमंत्री के जिले में 
आने पर उनसे समिति के सदस्य मिलेंगे। मुख्यमंत्री को उनके वादों एवं आश्वासनों की याद दिलाई जाएगी।
जिला पार्षद चंद्रिका राम, अधिवक्ता रवींद्र सिंह, रमेश उपाध्याय, अजय मांझी, जनार्दन राम, लालबाबू प्रसाद, परशुराम सिंह, बच्चा तिवारी, राजेश सिंह, श्रीराम प्रसाद, सुरेंद्र तिवारी, योगेंद्र सिंह एवं दरवेश आनंद आदि इस बैठक में उपस्थित थे।