Big Breaking : पटना में बम धमाके से सनसनी
पटना (अनूप नारायण सिंह) : राजधानी पटना के गांधी मैदान इलाके के सालिमपुर अहरा के गली संख्या 1 में बम धमाका हुआ है। खबर है कि इस हादसे में करीब 10 लोग घायल हो गये हैं। बताया जा रहा है कि घटना स्थल पर एक नहीं बल्कि दो-तीन बम धमाके हुए हैं, जिससे आसपास के चार और घर चपेट में आ गये।खबर के मुताबिक यह ब्लास्ट एक घर में हुआ है। ब्लास्ट किस वजह से हुआ इसको लेकर अभी जांच जारी है। लेकिन स्थानीय लोगों की माने तो यह बम ब्लास्ट है।घायलों को पीएमसीएम में एडमिट करवाया गया है। ब्लास्ट होने की वजह से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है।मौके पर पहुंची जांच में जुटी हुआ है।




Recent Comments