
छपरा। फिट इंडिया अभियान के अंतर्गत नेहरू युवा केंद्र द्वारा जिला युवा समन्वयक मयंक भदौरिया के निर्देश अनुसार ब्लॉक सदर में लक्ष्मीबाई युवती मंडल द्वारा फिट इंडिया फ्रीडम के तहत खेल का आयोजन किया गया और इस मौके पर मंडल के अध्यक्ष कुमारी पंखुड़ी ने बताया के स्वच्छ पर्यावरण एवं आदर्श जीवन शैली के लिए हर एक को यह आदत बनानी चाहिए कि यह हमारा कार्य नहीं बल्कि समाज में रहने वाले हर एक इंसान की जिम्मेवारी है। हम सब के स्वास्थ्य जीवन के लिए इस अभियान में हमें कंधे से कंधे मिला कर भाग लेना चाहिए। फिटनेस और स्वच्छता को जिंदगी का हिस्सा बनाने के लिए प्रेरित किया गया। इस मौके पर प्रियंका कुमारी, माफी कुमारी, छोटी कुमारी, नूतन कुमारी आदि उपस्थित थे।




Recent Comments