सिवान :शुभम कंस्ट्रक्शन के मालिक से मांगी गई 25 लाख की रंगदारी
#परवेज अख्तर /सिवान : शहर के महादेवा थाना क्षेत्र के निवासी शुभम कंस्ट्रक्शन के प्रोपराइटर अजय कुमार यादवज से 25 लाख की रंगदारी की मांग की गई है। इस मामला खुलासा तब हुआ जब अजय कुमार यादव ने एसपी को आवेदन दिया। बता दें कि इन्होंने एसपी को दिए आवेदन में लिखा है कि वे महादेवा ओपी अंतर्गत लीज ली हुई जमीन पर कंस्ट्रक्शन कंपनी का गोदाम बनवाने का कार्य शुरू करा रहे थे। वे लीज ली हुई जमीन पर 15 लाख का एडवांस भी दिया था तथा 10 हजार प्रति माहदेय भी है। जब अजय यादव शनिवार को जमीन पर कार्य कराने गए तभी उजला रंग के स्कॉर्पियो में सवार पांच-छह की संख्या में अपराधियों ने हथियार के साथ लैस होकर उतरे एवं कान पर हथियार को सटा दिया और और कहा कि यदि गोदाम बनाना है तो 25 लाख रुपये की रंगदारी बिना किसी से बताए दो अन्यथा नहीं देने पर जान से मारने की धमकी।
धमकी देने के बाद वे सभी चले गए। इस मामले में एएसपी कार्तिकेय शर्मा ने बताया कि इस संबंध में अभी कोई आवेदन नहीं मिली है।