*मधेपुरा :-चौसा प्रखंड में एक और राष्ट्रीयकृत बैंक खोलने की जरूरत*
👈*कुंजबिहारीशास्त्री”दैनिक खोज खबर “मधेपुरा*👉
चौसा प्रखंड बैंक धारकों को होती है परेशानी और चौसा प्रखंड के *प्रखंड अध्यक्ष लोक जनशक्ति पार्टी मोहम्मद मनोवर हुसैन* ने आज *दैनिक खोज-खबर* से बातचीत के दौरान बताया कि प्रखंड मुख्यालय में केवल दो ही बैंक है ।जिसमें एक भारतीय स्टेट बैंक एवं उत्तर बिहार ग्रामीण बैंक है ।परंतु सीमावर्ती क्षेत्र होने के कारण बैंक उपभोक्ताओं को काफी समस्याओं से जूझना पड़ता है ।लंबी -लंबी कतार लगानी होती है। जिससे दिन भर का समय उपभोक्ताओं को बैंक में रहकर गुजारना पड़ता है।
श्री हुसैन ने कहा कि इससे यहां की जनता में आक्रोश व्याप्त है। इस उमस भरी गर्मी में दिन भर भाग दौड़ करने के बावजूद भी समय पर ना तो रूपया जमा हो पाती है और न ही निकासी। जिससे खाता धारकों को परेशानी होती है ।खाताधारक में अधिकतर महिलाएं भी है ।जो अपने छोटे -छोटे बच्चे को लेकर इस उमस भरी गर्मी में बैंक के अंदर रहना होता है ।

आए दिन बैंक में गर्मी से महिलाएं परेशान होकर मूर्छित हो जाती है ।तो वही पुरुष वर्ग भी जद्दोजहद के बाद रुपया निकासी व जमा कर पाते हैं ।बताते चलें कि चौसा प्रखंड सीमावर्ती क्षेत्र है और जिला मुख्यालय से तकरीबन 65 किलोमीटर दूरी पर है। जिससे उपभोक्ताओं की संख्या अधिक होना लाजमी है। इसलिए स्थानीय प्रशासन को चाहिए कि एक और राष्ट्रीय कृत बैंक को खोला जाए ताकि उपभोक्ता दूसरे बैंक में भी अपने खाता खोल सके और वहां से लेन-देन कर सके ।इसके लिए प्रखंड लोजपा जिला प्रशासन को एक पत्र लिखकर मांग करने की तैयारी में जुटी है ।शीघ्र ही एक मांग पत्र जिला अधिकारी महोदय को भेज कर दिया जाएगा ताकि यहां की जनता को कम परेशानी हो इसके लिए और राष्ट्रीयकृत बैंक खुलने कीमांग की जाएगी ।




Recent Comments