सिवान : इराक के मोसुल में में मारे गये 39 मजदूरों में छः सीवान के, डीएनए सैम्पल जांच में हुई पुष्टि

#परवेज अख्तर /सिवान

सिवान : इराक के मोसुल में भारतीय मूल के 39 मजदूरों को आतंकवादी संगठनों द्वारा मौत के घाट उतार दिया गया। मृतकों में जिले छह युवक शामिल थे जिनका पहचान डीएनए सैंपल से कर ली गई है। इस मामले में जिले के छह युवकों को मुआवजा की राशि दी जाएगी। गौरतलब हो कि इस बात को प्रमुखता से विधानसभा में कांग्रेस के पूर्व मंत्री सह मांझी विधायक विजय शंकर दुबे ने उठाया था। इसके बाद इस मामले में बिहार सरकार के श्रमायुक्त ने डीएम महेंद्र कुमार को पत्र लिखा है। पत्र में उन्होंने बिहार राज्य प्रवासी मजदूर दुर्घटना अनुदान योजना 2008 की तहत मोसुल में मारे गए जिले के छह श्रमिक के आश्रितों को मुआवजा की राशि देने के बाद यह संभव हो सका है।

यह राशि जिला प्रशासन को प्राप्त हो चुका है लेकिन मार्च क्लोजिंग के कारण परिजनों को नहीं दिया जा सका है। पीड़ित परिवार के परिजनों द्वारा विदेश मंत्री से इस संबंध में गुहार लगाने के बाद केंद्र सरकार के मुख्य सचिव ने बिहार सरकार के मुख्य सचिव को पत्र लिख मोसुल में मारे गए युवकों के परिजनों को पंजाब सरकार की तरह मृत श्रमिकों के परिजनों को मुआवजा की राशि उपलब्ध कराने का निर्देश दिया था। जिसके बाद यह संभव हो सका है। डीएम महेंद्र कुमार ने बताया कि दो दिनों में मृतकों के परिजनों को राशि उपलब्ध करा दी जाएगी।