
दरियापुर (सारण)
प्रखंड क्षेत्र के सुतिहार के खेल मैदान में जय मां सरस्वती क्रिकेट क्लब द्वारा आयोजित सेमीफाइनल तरूण क्रिकेट क्लब विश्वांभरपुर बनाम डिसिल्वा क्रिकेट क्लब बेडवालिया के बीच खेला गया जिसका उदघाटन भोजपुरी लोक गायक अभिनेता अखिलेश कुमार यादव ने फीता काट कर किए। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए तरूण क्रिकेट क्लब निर्धारित 14 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 124 रन बनाए। जवाब में खेलने उतरी, डिसिल्वा क्रिकेट क्लब 12 ओवर 5 गेंद में ही ऑल आउट होकर 99 रन बनाए। मैन ऑफ द मैच अजीत तरूण क्रिकेट क्लब जिन्होंने 4 ओवर में 16 रन देकर पांच विकेट चटकाए। जिसको आयोजक भोजपुरी लोक गायक अभिनेता अखिलेश यादव और अंकित ओझा, धर्मेंद्र सिंह, मणिभूषण सिंह जी, हरेंद्र जी ने संयुक्त रूप से पुरस्कृत किया।




Recent Comments