सिवान आंदर चित्तौर मुख्य मार्ग का नहर पुल जर्जर होने से यात्री परेशानी
#न्यूज़ इनपुट -परवेज़ अख्तर
(सिवान)—
आंदर प्रखंड के आंदर चित्तौर मुख्य मार्ग के चित्तौर नहर पुल पूरी तरह जर्जर हो चूका है।यह पुल व सड़क प्रधानमन्त्री योजना अंतर्गत तिन साल पहले निर्माण किया गया था।यह सड़क व नहर पुल पूरी तरह जर्जर हो चूका है।इस सड़क से आने जानेवाले छोटे बड़े को बराबर डर बना रहता है की पुल धस नही जाये।इस पुल में जितना रँड लगाया गया है वह सब बाहर दिखाई दे रहा है।पैदल आने जानेवाले यात्रियो के पैरो में राड फस जाने के चलते यात्री गिर जाते है और घायल हो जाते है।इस गांव के आसपास रहने वाले ग्रामीणो ने गंडक विभाग से पुल निर्माण की मांग की है।ग्रामीण अनिल सिंह,सुदामा प्रसाद यादव,रामायण मांझी, उमेश यादव,लक्षमण साह,सायक अली,त्रिभुवन राम,श्रीनिवास ठाकुर सहित दर्जनो ग्रामीणो ने पुल निर्माण की मांग की है।




Recent Comments