तीन वर्षों से अंचल निरीक्षक का पद रिक्त
✍ परवेज अख्तर/सिवान;
सिसवन (सिवान) : अंचल कार्यालय महीनों से कर्मियों की कमी से जूझ रहा है। इस कारण सरकारी कार्यों के संपादन में काफी परेशानी हो रही है। आम जनता, छात्रों, किसानों को एक ही काम के लिए कई बार अंचल कार्यालय एवं क्षेत्र की गणेश परिक्रमा करनी पड़ती है। करीब तीन वर्षों
से अंचल निरीक्षक का पद रिक्त हैं और अमीन एक साथ तीन-तीन अंचल संभाल रहे हैं। अंचल निरीक्षक का प्रभार मुख्यालय राजस्व हल्का कर्मचारी
को देकर संचालित किया जाता है।




Recent Comments