सिवान :शराब के धंधेबाज सहित छह गिरफ्तार
 बड़हरिया (सिवान):
 थाना क्षेत्र के विभिन्न गांवों में पुलिस ने छापेमारी कर एक शराब धंधेबाज समेत तीन शराब पीने वाले और दो वारंटियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया। कुवही गांव के धर्मनाथ पासी को दो लीटर शराब के साथ गिरफ्तार किया गया। छतीसगढ़ के हरना थाना के बड़हरा गांव
 निवासी गोपन राम और मोक्ष चक्रधरी और उड़ीसा के खड़ियारो थाना के सराय पाली निवासी बिहारी लाल सोनवानी को शराब पीकर हल्ला करने 
के आरोप में बड़हरिया थाना क्षेत्र के सुरवलिया गांव स्थित रवींद्र सिंह की चिमनी से गिरफ्तार किया गया। अन्य मामलों के वारंटीथाना क्षेत्र के के लकड़ी दरगाह गांव के बेलाल अंसारी और शिवराजपुर गांव शिवनाथ राम को गिरफ्तार कर पुलिस ने जेल भेज दिया। थानाध्यक्ष मुकेश कुमार ने बताया कि दोनों वारंटियों को पुलिस बहुत दिनों से तलाश कर रही थी।