
पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी ने मसरक में किया महागठबंधन प्रत्याशी के पक्ष में चुनावी सभा
मशरक(सारण) : मशरक प्रखंड के महंथ राम स्वरूप दास उच्च विद्यालय बहुआरा के प्रांगण में बिहार के प्रतिपक्ष के नेता तेजस्वी प्रसाद यादव ने कड़े धुप में महाराजगंज लोकसभा संसदीय क्षेत्र से राजद प्रत्याशी व नवजवानों के चहेते रंधीर कुमार सिंह के पक्ष में लोगों से मतदान करने की अपील की और माला पहनाकर भारी मतों से महागठबंधन को जिताने की अपील की वहीं उन्होंने कहा कि कुछ वोट कटवा हाथी पर सवार होकर आया है उसे आप लोग सावधान ही रहे के बा। श्री तेजस्वी ने कहा कि भजपईया सब अच्छे से जानता है कि लालू प्रसाद यादव बाहर रहेंगे तो किसी में दम नहीं की संविधान को उखाड़ फेंके हम बोलते हैं कि मुद्दा की बात करें, लेकिन भाजपा बोलती है कि मोदी की बात करें। वहीं मुख्यमंत्री के शराबबंदी कानून पर तंज कसते हुए कहा कि शराबबंदी पूरी तरह फेल हैं। अब 200 का दारु 1500 सौ में मिलता है जिसमें से 1300 सौ रुपया पलटू चाचा के पास जाता है। बिहार पुलिस अब गुंडा और अपराधियों को पकड़ने के बजाय शराबबंदी को पकड़ने में लगी है।

तेजस्वी ने लोगों से दोनों हाथ उठाकर भाजपा भगाओ देश बचाओ और पलटू चाचा भगाओ बिहार बचाओ के नारे लगवाये उपस्थित लोगों से लालटेन पर बटन दबाकर रंधीर कुमार सिंह को विजयी बनाने की अपील किया।




Recent Comments