सिवान :सांसद ने लोस में पेश किए तीन निजी विधेयक
न्यूज़ इनपुट-परवेज़ अख्तर 
लोकसभा में सांसद ओमप्रकाश यादव ने शुक्रवार को तीन अति महत्वपूर्ण निजी विधेयक पेश किए। प्रस्तुत विधेयक में वरिष्ठ नागरिकों, मंदबुद्धि बालकों और दिव्यांग व्यक्तियों को सरकारी निधि द्वारा अनिवार्य स्वास्थ्य बीमा तथा निजी अस्पतालों और क्लिनिकों आदि सहित सभी अस्पतालों 
द्वारा निश्शुल्क उपचार से संबंधित है। दूसरा शिक्षा संबंधी है। इसमें निश्शक्तता से ग्रस्त बालकों की पहचान करके उनकी विशेष शिक्षा की व्यवस्था करनी है। यह जानकारी सांसद के निजी सचिव दिनेश चंद्र पांडेय ने दी है।