सिवान :शराब के तस्कर गिरफ्तार
#न्यूज़ इनपुट -परवेज अख्तर /सिवान
जीरादेई:-
जीरादेई थाना क्षेत्र से शराब के तस्कर को गिरफ्तार किया गया है। यह घटना जीरादेई थाना क्षेत्र के ठेपहा साई टोला की है।
बताया जाता है कि विगत नवम्बर माह से ही जितेन्द्र गोड़ पर शराब तस्कर में मामला दर्ज था जो शनिवार की रात्रि के समय गुप्त सूचना मिलने से गिरफ्तार कर लिया गया है। अभियुक्त की पहचान जितेन्द्र गोड़ पिता कमला गोड़ जो ठेपहा साई टोला के निवासी बताया जा रहा है। तो वही थाना प्रभारी सुनील कुमार ने बताया कि जितेंद्र गोड़ पर शराब का धंधा करने का मामला दर्ज था जिसे शनिवार की रात्रि गस्ती के समय गिरफ्तार कर लिया गया है। उन्होने यह भी बताया कि बिहार सरकार शराब बंदी के तहत शराब धंधेबाद को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।




Recent Comments