सिवान :घर के बाहर खड़ी बोलेरो गाड़ी चोरी, प्राथमिक दर्ज
सीवान/गोरियाकोठी
जिले में इन दिनों चोरों की सक्रियता कुछ ज्यादा ही बढ़ गयी है।आये दिन जिले के साथ-साथ ग्रामीण क्षेत्र में भी चोरी और अपराध की घटना दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है।चोर चोरी की छोटी-छोटी वारदातों के बाद अब दुपहिया वाहन के साथ साथ अब चार पहिया वाहन पर भी हाथ साफ करने लगे हैं।
विती रात गोरियाकोठी प्रखंड के जामो थाना क्षेत्र के जामो बाजार के ही एक व्यवसाई की बोलेरो चोरी ने चोरी कर लिया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार जामो बाजार निवासी धर्मेन्द्र गुप्ता अपना बोलेरो गाडी जिसका नंबर BR29 PA 1391अपने घर के बाहर रोज की तरह बुधवार को भी रात्रि में खड़ी कर के सोने चले गए। अहले सुबह जब घर वाले बाहर निकले तो बोलेरो नहीं था। इधर उधर काफी खोजबीन करने के बाद जब पता न चला तो वाहन मालिक ने थाना में अज्ञात चोरो के खिलाफ प्राथमिक दर्ज कराया। हाला की घटना जामो थाना से महज 100मीटर की दुरी पर की है। इधर चोरी की प्राथमिक दर्ज के बाद पुलिस मामले की तहकीकात में जुट गई। थानाध्यक्ष ने बताया की जल्द से जल्द गाडी बरामद कर चोर को गिरफ्तार किया जायेगा।
#न्यूज़ इनपुट -जामो बाजार से मैनेजर कुमार गुप्ता का ये रिपोर्ट




Recent Comments