सिवान :जमीनी विवाद में मारपीट, एक घायल 

सिसवन से सचिन पाण्डेय की रिपोर्ट 

सिसवन ( सिवान ) : 
स्थानीय थाना क्षेत्र के बीरती गांव में शुक्रवार की शाम जमीनी विवाद को लेकर दो गुटों में हुई मारपीट में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल व्यक्ति का ईलाज रेफरल अस्पताल सिसवन में कराया गया ।घायल व्यक्ति बिरती गांव निवासी सुभाष कुमार महतो बताया गया है।