सिवान :शनिवार को मेहंदार महोत्सव में अपना जलवा बिखेरेंगी नीतू
प्रवेज़ अख्तर/सिवान :
जिला प्रशासन द्वारा आयोजित जिले के नामित और प्रख्यात मंदिर मेहंदार में शनिवार को मेंहदार महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। महोत्सव के मुख्य अतिथि सूबे के पर्यटन मंत्री तथा जिला प्रभारी मंत्री प्रमोद कुमार है। महोत्सव के दौरान संध्या में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। इसमे दूरदर्शन और आकाशवाणी की कलाकार बिहार के प्रसिद्ध लोक गायिका डॉ नीतू कुमारी नवगीत महोत्सव में अपनी प्रस्तुति देंगी। डॉ नीतू कुमारी नवगीत ने लोक गीतों के माध्यम से दहेज प्रथा और बाल विवाह जैसी कुरीतियों के खिलाफ अभियान चलाया है। इनकी एलबम बिटिया है। अनमोल रतन के सभी गीत महिला सशक्तिकरण और बच्चियों को शिक्षा देने पर आधारित है । अपने नए एल्बम ‘स्वछता से सम्मान’ में उन्होंने साफ-सफाई के महत्व वाले लोक गीत गाए हैं । पावन लागे लाली चुनरिया, गांधी गान और मोरी बाली उमरिया उनके अन्य एल्बम हैं। ये आज अपने सुर से जलवा बिखेरेंगी।




Recent Comments